Press "Enter" to skip to content

कटने जा रहे मवेशियों को पुलिस ने कराया मुक्त | Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम सरदारपुर में बीते रोज सुरवाया थाना प्रभारी ने एसपी राजेशसिंह चंदेल की सूचना पर कट्टू वाहन को पकडा है। इस लोडिंग में पशु क्रूरता के साथ भरे हुए थे। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपीतों को भी हिरासत में लिया है।
एसपी राजेश सिंह चंदेल को मुखबिर से सूचना मिली कि एक लोडिंग वाहन में पशुओं को क्रूरता के साथ ले जाया जा रहा है। इस सूचना पर एसपी ने तत्काल थाना प्रभारी सुरवाया दीप्ती तोमर को चैंकिंग के लिए आदेशित किया। जिसपर से पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक गाड़ी को पकड़ा है।
बताया गया है कि ट्रक क्रमांक की जब तलाशी ली तो इसमें 12 मवेशी भरे हुए थे। जिस पर से पुलिस ने इस मामले में आरोपित जमशेद पुत्र अब्दुल जब्बार सोनवर्ष थाना पुरंदरपुर जिला महाराजगंज उत्तरप्रदेश और हीरालाल पुत्र शादीलाल त्यागी निवासी जमुनिया तालाब थाना मंडी जिला सीहोर को गिरफ्तार कर आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!