Press "Enter" to skip to content

बर्तन की दुकान करने वाले को पोस्ट ऑफिस से आया लिफाफा, खोला तो बेेटा व बाप को लिखी थी जान से मारने की धमकी | Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत कोेर्ट रोड पर बर्तन की दुकान करने वाले एक व्यापारी को पोस्ट ऑफिस से आए लिफाफे में उसे व उसके पुत्र को जान से मारने की धमकी लिखी हुई थी। लिफाफा पढ़कर दुकानदार के होश उड़ गए और वह थाने आया और मामले में केस दर्ज करवाया। 
धर्मेंद्र पुत्र रमेशचंद गोयल निवासी गिर्राज मैरिज हाउस के पास फतेेहपुर शिवपुरी ने बताया कि वह कोर्ट रोड पर बर्तन की दुकान करते हैं। उसे 7 सितंबर को एक पोेस्ट ऑफिस के डाकिया द्वारा पांच रुपए का डाक टिकट लगा हुआ बंद लिफाफा प्राप्त हुआ जिस पर शिवपुरी मप्र पिन 473551 प्रेषक रवि गुप्ता ग्वालियर लिखा था। जब लिफाफे को खोेलकर देेखा तो उसमें मुझे व मेरे लड़के को जान से मारने तथा दुकान बेच देनेे के बारेे मेें लिखा हुआ था। घटना के बाद धर्मेंद्र कोतवाली थाने पहुंचे और लिफाफे को पुलिस को सौंपकर केस दर्ज करवाया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!