Press "Enter" to skip to content

हार्डवेयर व्यवसायी का पुत्र जा पहुंचा माधव चौकरोते हुए मिला पुलिस को, मच गया हंगामा | Shivpuri News

शिवपुरी। शहर के माधव चौक चौराहे पर एक मासूम पुलिस को रोते हुए मिला। शुक्रवार की रात 8 बजे मासूम जोर-जोर से रो रहा था यह देखकर यातायात पुलिसकर्मी ने उसे गोदी में उठाया और वरिष्ठजनों को जानकारी दी। देखते ही देखते सोशल मीडिया पर बच्चे की तस्वीर वायरल होने लगी। कुछ ही देर में उसके पिता खोजते हुए माधव चौक आ पहुंचे  इस बच्चे का नाम यश कुशवाह है जो कोर्ट रोड पर कुशवाह हार्डवेयर व्यवसायी का बेटा था। मौके पर मौजूद एसआई गायत्री इटोरिया ने उसके पिता के मोबाइल में बच्चे का फोटाे दिखाने को कहा। जब बच्चे की फोटो देख ली तब तसल्ली की और उसके पिता को यह भी चेतावनी दी कि आगे से बच्चे का ध्यान रखा जाए। पिता ने कहा कि वह खेलते-खेलते चौराहे पर निकल आया था और घर के सभी लोग परेशान हो गए थे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!