Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी-ग्वालियर फोरलेन के सुभाषपुरा पर बनेगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र | Shivpuri News

शिवपुरी। शिवपुरी-ग्वालियर फोरलेन पर सतनबाड़ा से मोहना के बीच करीब 40 किलोमीटर इलाके में कोई भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नहीं था जिससे सड़क दुर्घटना सहित सैकड़ों गांव के लोग परेशान हो रहे थे। सुभाषपुरा में मौजूद उपस्वास्थ्य केंद्र से लोगों को सुविधा नहीं मिल पाती थी, इसलिए उसे उन्नयन कर अब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया जा रहा है। इस अस्पताल में 6 बिस्तर रहेंगे और डॉक्टर सहित स्टाफ की तैनाती की जाएगी। सीएमएचओ डॉ. एएल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित उक्त अस्पताल को जलद ही तैयार करने के निर्देश संबंधित विभाग को दे दिए गए हैं।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!