Press "Enter" to skip to content

नई शिक्षा नीति गांधी जी के विचारों पर आधारित : डॉ. कमलेश गुप्ता / Shivpuri News

शिवपुरी। गांधी जी की 151 वीं जयंती के अवसर पर उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार शासकीय छत्रसाल महाविद्यालय पिछोर, शिवपुरी में गूगल मीट के माध्यम से राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में मातृभाषा और महात्मा गांधी विषय पर वेब परिचर्चा आयोजित की गई.परिचर्चा का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ केशव सिंह जाटव के संरक्षण में आयोजन सचिव श्री करण सिंह जाटव एवं सह सचिव श्री विद्या राम शर्मा जी द्वारा संपन्न हुआ. जिसमें मुख्य वक्ता श्री कमलेश गुप्ता जी रहे जो एक शिक्षक एवं समाज चिंतक भी हैं. कार्यक्रम का शुभारंभ एवं संचालन तथा अतिथियों का स्वागत श्री करण सिंह यादव ने किया गया. महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ के.के यादव, डॉ अरविंद यादव एवं प्राचार्य द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 मातृभाषा एवं महात्मा गांधी जी पर प्रकाश डाला गया. 
मुख्य वक्ता श्री कमलेश गुप्ता जी द्वारा पर चर्चा के विषय पर बताया गया कि नई शिक्षा नीति 2020 में मातृ भाषा एवं गांधी जी के विचारों को उचित स्थान दिया गया है तथा नई नीति देश की युवा पीढ़ी को कुशल योग्य बनाने में सिद्ध  होगी. मातृभाषा में शिक्षा तथा हिंदी भाषा को राष्ट्रभाषा बनाने का मौका मिलेगा. 
परिचर्चा में महाविद्यालय का समस्त स्टाफ छात्र भी शामिल हुए. कार्यक्रम के अंत में श्री विद्याराम शर्मा जी द्वारा, महाविद्यालय के प्राचार्य ,कमलेश गुप्ता जी एवं अरविंद यादव,के के यादव, डॉ गिरीश  नीखरा,  बबीता बाथम, भावना भटनागर सतीश माहौर नरसिंह भिड़े करण सिंह जाटव (आयोजन सचिव), चौबे जी ,डॉ अंजू सिहोरे इत्यादि सहित सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!