Press "Enter" to skip to content

पति घर पर नहीं था, जेठ-जेठानी ने मिलकर महिला को पीटा | Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली क्षेत्र के नोहरीकला में एक महिला के साथ उसके परिवार वालों ने जमकर मारपीट कर दी। परिवार के सदस्यों के बीच पारिवारिक समस्या के चलते यह विवाद हुआ था। जहां छोटी बहू को उसकी जेठानियों और जेठ ने मारपीट कर दी। पुलिस ने मामले में फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। 
जानकारी के अनुसार प्रीति पत्नी गजराजसिंह कुशवाह अपनी जेठ-जेठानियों के साथ नोहरी में निवास करती है। रविवार रात परिवार में काम को लेकर प्रीति का झगड़ा उसकी जेठानी विंद्रा पत्नी राजकुमार कुशवाह, कलिया पत्नी हरिओम कुशवाह के साथ हो गया ओर दोनों उसको ताने मारने लगे। जब महिला ने जेठानियों से उनके व्यवहार को लेकर आपत्ति दर्ज कराई तो उन्होंने अपने पति हरिओम उर्फ कल्ला और राजाराम पुत्र मलुआ कुशवाह को बुला लिया और चारों ने मिलकर उसके पति की अनुपिस्थति में मारपीट कर दी। किसी तरह महिला आरोपितों से छूटकर भागी और कोतवाली थोन आकर शिकायत दर्ज करवाई।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!