
भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी की अनूठी पहल
शिवपुरी। प्रकृति पर्यावरण संरक्षण को लेकर सेवा गतिविधि के प्रकल्प के तहत समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी के द्वारा प्रकृति पर्यावरण संरक्षण में योगदान देते हुए संस्था के अध्यक्ष हेमंत ओझा व सचिव उमेश मित्तल के द्वारा संयुक्त रूप से माननीय जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में पौधों के गमले का वितरण किया गया। यहां माननीय न्यायालय को गमले प्रदान करते हुए संस्था अध्यक्ष हेमंत ओझा ने कहा कि संस्था के द्वारा प्रतिवर्ष प्रकृति पर्यावरण संरक्षण को लेकर अनेकों कार्य किए जाते है लेकिन जब कोई अपराधी माननीय न्यायालय आता है तो वह यहां लगे इन पौधों के संरक्षण को देखते हुए इनकी भांति ही सौम्य और सरल व्यवहार को हो जाए हमारा यह प्रयास है इसलिए माननीय जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में इन पौधों के गमलों का वितरण किया जा रहा है। इस सेवा गतिविधि के दौरान संस्था के परिषद वरिष्ठ वीरेंद्र शर्मा, गणेश धाकड़, सुकेश मित्तल, तरुण अग्रवाल, संदीप वशिष्ठ, पुनीत जैन व पुनीत गोयल आदि सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्यगण मौजूद रहे।






Be First to Comment