Press "Enter" to skip to content

अभा धोबी महासंघ की बैठक आयोजित, सोनू रजक बने नगर अध्यक्ष / Shivpuri News

शिवपुरी। आज संत गाडगे आश्रम जाधव सागर पर अखिल भारतीय धोबी महासंघ की बैठक संपन्न हुई। बैठक में युवा संभागीय कार्यकारिणी, युवा जिला कार्यकारिणी एवं युवा नगर कार्यकारिणी का गठन किया गया। 

ज्ञात हो कि रामसिंह रजक युवा प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय धोबी महासंघ के द्वारा विगत दिनों संभाग अध्यक्ष युवा अशोक रजक की घोषणा की गई थी जिसके बाद अशोक द्वारा विजय रजक को जिला अध्यक्ष बनाया तथा आज संत गाडगे आश्रम पर संभाग जिला एवं नगर की कार्यकारिणी गठन करने हेतु बैठक रखी गई थी जिसमें जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। सोनू रजक को नगर अध्यक्ष बनाया गया और नगर कार्यकारिणी का गठन किया गया। 

 

संभागीय कार्यकारिणी के कुछ सदस्य जो शिवपुरी जिले से लिए गए उनको भी नियुक्ति पत्र दिया गया तथा सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर नियुक्ति पत्र सौंपकर सम्मान किया गया। बैठक में युवा प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश कोषाध्यक्ष दामोदर एबं प्रदेश सह सचिव जीतेन्द्र रजक उपस्थित रहे। बैठक में मुख्य इकाई के संभागीय अध्यक्ष श्रीबच्चुराम रजक सहित युवा इकाई के संभाग अध्यक्ष अशोक रजक, संभागीय उपाध्यक्ष अर्जुन वोदइया, तथा जिला अध्यक्ष श्री जसवंत रजक, युवा जिला अध्यक्ष विजय रजक, राकेश रजक, दामोदर रजक, मोनू रजक, कमल रजक, मनोज रजक, पंछी राम, मोतीराम सहित समाजबंधु भी मौजूद रहे। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का भी माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!