शिवपुरी। सतनबाड़ा थाना क्षेत्र के तहत ग्राम ठेह में रहने वाले कल्याण पुत्र नंदलाल मोगिया (28) ने सल्फास खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक के पिता नंदलाल मोेगिया ने बताया कि 16 जुलाई को शाम के समय उन्होंने कल्याण के मुंह से झाग निकलते हुए देखे। जिस पर वह उसे तुरंत अस्पताल इलाज के लिए लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने उसे भर्ती किया और उसका इलाज करना शुरू किया लेकिन अगले दिन दोपहर में उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने बताया कि कल्याण ने सल्फान खाया था जिस कारण उसकी मौत हो गई। युवक ने ऐेसा कदम क्यों उठाया इसका कारण अज्ञात है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।






Be First to Comment