Press "Enter" to skip to content

सतना में हुई दो बालकों की हत्या पर भाजयुमो ने जताया रोष, सौंपा ज्ञापन | Shivpuri News

 
शिवपुरी-चित्रकूट में हुई दो निर्दोष बालकों की हत्या के विरोध में गृह मंत्री के नाम आज भारतीय जनता युवा मोर्चा ने जिला पुलिस मुख्यालय पर उप पुलिस अधीक्षक को विरोध स्वरूप ज्ञापन सौंपा। जिला मंत्री युवा मोर्चा प्रदीप शर्मा द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार भाजयुमो जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान के नेतृत्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला शिवपुरी के द्वारा गृहमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। इसका मुख्य कारण था चित्रकूट में दो मासूम बच्चों की अपहरण कर फिरौती लेने के साथ साथ उनकी हत्या कर देना मध्य प्रदेश सरकार की गलत कार्यप्रणाली और कार्य अक्षमताओं को दर्शाता है, इस प्रकार की घटनाओं का भारतीय जनता पार्टी पुरजोर विरोध करती है और ऐसी घटना दोबारा मध्यप्रदेश ना हो ऐसी अपेक्षा कमलनाथ सरकार से करती है। भाजयुामो जिलाध्यक्ष श्री चौहान ने बताया कि मध्यप्रदेश शांति का टापू कहा जाता था परंतु कांग्रेस सरकार आने के बाद से ही ऐसी निंदनीय घटना रोज मध्य प्रदेश में सुनने को मिल रही है जो भी साफ  साफ तौर पर कमलनाथ सरकार की नाकामी को दर्शाता है, दो मासूम भाई श्रेयांश और प्रियांश जिनका जीवन अभी पूर्ण रूप से प्रारंभ भी नहीं हुआ था वह काल के ग्रास में समा गए। इस विरोध प्रदर्शन में जिला महामंत्री भाजपा ओम प्रकाश शर्मा गुरु, विमल जैन मामा, अनुराग अष्ठाना, धनपाल यादव जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा और युवा मोर्चा से जिला महामंत्री संजय कुशवाह, जिला उपाध्यक्ष लव अग्रवाल, डॉ सतीश भार्गव, जिला मंत्री प्रतीक शर्मा नानू, अजय रघुवंशी, बादाम ओझा, जीतू गौड़, नगर अध्यक्ष गिरिराज शर्मा, नगर मंडल से सोनू कुशवाह, दीपक राठौर, सागर यादव, जयदीप कुशवाह नगर अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा और युवा मोर्चा के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!