Press "Enter" to skip to content

स्कूटी से जा रहे व्यक्ति की आरोपितों ने रास्ता रोककर की मारपीट | Shivpuri News

शिवपुरी। फिजीकल थाना क्षेत्र के शांति नगर कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति की रंजिश के चलते तीन आरोपितों ने रास्ता रोककर उसकी मारपीट कर दी जिससे युवक चोटिल हो गया जिसकी शिकायत पीड़ित ने थाने जाकर की। पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 
जानकारी के अनुसार पुलिस को दर्ज कराई शिकायत में फरियादी अशोक मित्तल पुत्र राजेंद्र मित्तल निवासी शांति नगर कॉलोनी शिवपुरी ने बताया कि वह अपने घर से स्कूटी लेकर कुछ सामान लेने के लिए गया हुआ था। जब वह वापस लौट रहा था तो पुरानी रंजिश के चलते आरोपित वीरेंद्र पुत्र रामसेवक शिवहरे, भरत पुत्र रामसेवक शिवहरे और रामसेवक शिवहरी निवासी शांति नगर कॉलोनी ने रास्ता रोक लिया और गाली-गलौंज करने लगे। जब विरोध किया तो मारपीट कर दी और स्कूटी भी तोड़ दी।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!