Press "Enter" to skip to content

देहात पुलिस ने भांग की दुकान से पकड़ा गांजा | Shivpuri News

शिवपुरी। देहात थाना पुलिस ने पुरानी शिवपुरी के सुभाषपार्क के पास से एक युवक को गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर केस दर्ज कर लिया है। 
पुलिस ने बताया कि उन्हें मुखबिर से जानकारी मिली कि पुरानी शिवपुरी में भांग ठेके की दुकान पर काम करने वाला कर्मचारी अवैध गांजा बेच रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची जहां दुकान के बाहर खड़े युवक सोनू उर्फ विष्णु पुत्र स्व. कालीचरण नामदेव निवासी गणेश गली नीलगर चौराहा को गिरफ्तार किया। तलाशी लेनेपर युवक के पास से 100 ग्राम गांजा कीमत 1 हजार रुपए का जब्त किया गया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!