
शिवपुरी। स्थानीय विधायक एवं खेल एवं युवक कल्याण, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया के अथक प्रयासों से, जिला प्रशासन एवं सी आई आई द्वारा शिवपुरी में आज विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें संपूर्ण जिले के युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया बहुत से युवक-युवतियों को उनकी योग्यता एवं इंटरव्यू के आधार पर नौकरियां भी प्राप्त हुईं।
इस दौरान शिवपुरी जिले में सी आई आई के एकमात्र प्लेसमेंट पार्टनर एस आर सी प्राइवेट आई टी आई शिवपुरी के 30 छात्र-छात्राओं एवं उनके समस्त स्टाफ ने स्वयंसेवक के रूप में इस रोजगार मेले की संपूर्ण व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से चलाने का कार्य किया तथा संपूर्ण जिले से आए युवक-युवतियों को सभी प्रकार का मार्गदर्शन एवं अन्य प्रकार से सहयोग किया, जिसकी वहां उपस्थित विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों एवं सी आई आई के अधिकारियों द्वारा बहुत प्रशंसा की गई एवं इस सहयोग हेतु एस आर सी के समस्त स्टाफ एवं उनके छात्र – छात्राओं को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया।
इस आयोजन का निरीक्षण शिवपुरी जिलाधीश एवं अन्य अधिकारियों द्वारा कर संपूर्ण व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया गया। नौकरी प्राप्त करने के पश्चात कैंपस से बाहर निकल रहे युवाओं द्वारा इस विशाल रोजगार मेले के आयोजन के लिए माननीय मंत्री महोदया श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया एवं जिला प्रशासन और सीआईआई को धन्यवाद दिया गया।






Be First to Comment