Press "Enter" to skip to content

नागरिकों की सुविधाओं के लिए होगा केंद्रीय विद्यालय शिवपुरी का विस्तार -Shivpuri News

आरके साह, अध्यक्ष विद्यालय प्रवंध समिति 
 

शिवपुरी। शहर में अच्छे विद्यालयों की कमी को देखते हुए केंद्रीय विद्यालय को दो पाली में संचालित किए जाने का प्रस्ताव केंद्रीय विद्यालय संगठन को भेजा जाएगा। 
यह बात आरके साह अध्यक्ष केंद्रीय विद्यालय शिवपुरी ने प्रबंध समिति के बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि कक्षा नवी से छात्रों को व्यावसायिक शिक्षा देकर आत्म निर्भर बनाए जाना चाहिए। साह ने वर्षा के जल के संचय के लिए वाटर हार्वेस्टिंग करने पर बल दिया। विद्यालय के प्राचार्य संजय शर्मा ने बैठक में विद्यालय की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा विद्यालय में नवागंतुक शिक्षकों के आ जाने की जानकारी दी। बैठक में प्रबंध समिति के नामित अध्यक्ष एमए बेग, आलोक इन्दोरिया, प्रेमसिंह एवं पूनम सक्सेना मौजूद रही।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!