Press "Enter" to skip to content

कोल्ड ड्रिंक पीने से एक व्यक्ति की मौत, एक बालिका गंभीर रूप से बीमार | Shivpuri News

“माजा” पीने के बाद हुई खून की उल्टियां सुनार की मौत
कोल्ड ड्रिंक पीने से एक व्यक्ति की मौत 
शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत पोहरी रोड पर अमृत बिहार कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति को कोल्डड्रिंक पीना महंगा पड़ गया और उसकी मौत हो गई। जबकि उसकी बालिका ने भी कोल्डड्रिंक पी लेकिन कड़वी होने की वजह से थोड़ी कोल्डड्रिंक पीने के बाद छोड़ दी।
शहर के पोहरी रोड अमृत बिहारी कॉलोेनी में निवासरत मनोज सोनी ने शनिवार को दुकान स्टोर से माजा कोल्डड्रिंक की बोतल ली थी। रविवार को मनोज व उसकी पुत्री सलोनी ने माजा की बोेतल पीने के लिए निकाली। लेकिन कड़वा स्वाद होने की वजह से सलोनी ने थोड़ी कोल्डड्रिंक पी लेकिन मनोेज पूरी कोल्डड्रिंक पी गया। कोल्डड्रिंक पीने के बाद पिता-पुत्री की हालत बिगड़ने लगेे और उल्टी करने लगे। तबीयत बिगड़ती देख परिजन दोनों को इलाज के लिए प्रायवेट हॉस्पिटल लेकर आए जहां सलोनी तो ठीक हो गई लेकिन मनोज की तबीयत ज्यादा खराब होने से उसे जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया। जब मनोज सोनी को इलाज के लिए अस्पताल लाया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद मौके पर पुलिस औेर अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!