Press "Enter" to skip to content

हरियाली दिवस पर जेसीआई डायनमिक द्वारा प्रतियोगिता का आयोजन | Shivpuri News

प्रथम विजेता रही सारिका रघुवंशी, द्वितीय नम्रता गौतम और तृतीय स्थान पर दो प्रतिभागी रहे
शिवपुरी। एक-एक वृक्ष सौ पुत्र के समान है उसी प्रकार से रोपा गया एक-एक पौधा भी वृक्षों की ही भांति है ऐसे में इस हरे-भरे पर्यावरण को सहेजने और संवारने के लिए एक अनूठी प्रतियोगिता का आयोजन समाजसेवी संस्था जेसीआई डायनमिक की अध्यक्षा डॉ. सुषमा पांडेे एवं सचिव शशि शर्मा के द्वारा किया गया जिसमें प्रतियोगिता में शामिल सभी पदाधिकारियों को थीम हरियाली दिवस को लेकर तैयारी करने को कहा और प्रतियोगिता में वह प्रतिभागी शामिल भी हुई। इस प्रतियोगिता में हरियाली का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम पुरस्कार विजेता सारिका रघुवंशी रही जबकि दूसरे स्थान पर नम्रता गौतम व तृतीय पुरस्कार के लिए हरियाली के दौरान अलग-अलग तरह की तैयारी करने, पौधरोपण कर उसे संरक्षित करने को लेकर प्रतिभागी चयन में मुश्किल का सामना करना पड़ा इसलिए तृतीय स्थान की दो प्रतिभागियों सहित बबीता जैन एवं अरूणा विजयवर्गीय को विशेष पुरस्कार के रूप में नामित किया गया। प्रतियोगिता में अन्य जेसीआई डायनमिक सदस्याओं ने भी भाग लिया जिसमें कुल 15 महिलाओं शामिल रही इनमें शशि शर्मा, नम्रता गौतम, पूजा चान्ना, ज्योति सक्सेना, बबीता जैन, रूचि जैन, सीमा शिवहरे, सीमा दुबे, रंजना बेचैन, अरूणा विजयवर्गीय आदि शामिल हुई। इस दौरान प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों ने हरियाली और प्रकृति संरक्षण को लेकर स्लोगन भी लिखे और हरियाली युक्त वस्त्र पहनकर प्रतियोगिता में शामिल हुए जिससे सभी हरा-भरा नजर आ रहा था।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!