Press "Enter" to skip to content

शोक संदेश : जीवाजी विश्वविद्यालय के प्रो. एपीएस चौहान का निधन | Shivpuri News

शिवपुरी। जीवाजी विश्वविद्यालय के राजनीति शास्त्र के वरिष्ठ प्राध्यापक और पूर्व कुलसचिव एपीएस चौहान का कल रात दिल्ली के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। फेफड़े और किडनी की खराबी के कारण वह अस्पताल में भर्ती कराए गए थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। प्रो. एपीएस चौहान नगर पालिका शिवपुरी के पूर्व उपाध्यक्ष अरूण प्रताप सिंह चौहान के बड़े भाई थे।
मूल रूप से शिवपुरी जिले के निवासी एपीएस चौहान के दुखद निधन से शोक का वातावरण व्याप्त हो गया है। उनके निधन पर शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों ने अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उनका अंतिम संस्कार 2 जुलाई गुरूवार को उनके गृह ग्राम खोड़ में होगा।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!