Press "Enter" to skip to content

मुआवजा नहीं मिला तो गले में फांसी का फंदा लगाकर किसानों ने किया विरोध प्रदर्शन / Shivpuri News

शिवपुरी। ज़िले के सिरसौद गांव में मुआवजा नहीं मिलने पर किसानों ने गले में फांसी का फंदा लगा विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने सर्वे न किए जाने का आरोप लगाया और कहा कि सरकारी मशीनरी सही कार्य नहीं कर रही जिस कारण उनकी आज यह स्थिति बन गई है। किसानों का आनंदसिंह व वीरेंद्र का कहना है कि हमारी फसलें बर्बाद हो गई है और कर्ज भी हो गया और अब बच्चों को क्या खिलाये मुआबजे के लिए अभी तक बर्बाद हुई फसलों का सर्वे भी नहीं कराया गया है और अगर हमको मदद नहीं मिली फाँसी लगाकर मरना ही पड़ेगा। वहीं कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कोई फसल बर्वाद नहीं हुई है। जब उन्होंने मुआवजे की बात पूछी तो बीमा कंपनी द्वारा बीमा मिलने बात कर अपना पल्ला झाड़ दिया। वहीं जिन लोगों ने अपनी फसल पर ट्रेक्टर चला दिए हैं वह सब्र रखें उनका सर्वे जल्द कराया जाएगा।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!