Press "Enter" to skip to content

जमीन पर कब्जा करने वालों ने जमीन मालिक के साथ की अभद्रता – shivpuri news

शिवपुरी। मायापुर के ग्राम मुहासा में यादव परिवार ने अपने सजातीय पड़ौसी की पैतृक जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया। जब पीड़ित ने आरोपियों ने कब्जा हटाने के लिए कहा तो आरोपितों ने फरियादी की मारपीट पर उतारू हो गए और कब्जा हटाने से इंकार कर दिया। पुलिस ने इस मामले में पीड़ित की रिपोर्ट पर से चार आरोपितों के खिलाफ कायमी कर ली है।
जानकारी के अनुसार भरतसिंह पुत्र राजेंद्रसिंह यादव निवासी मुहासा की पैतृक भूमि गांव में स्थित है जिस पर गांव में रहने वाले आरोपी महेंद्र सिंह पुत्र जगन्नाथ यादव, अरूण सिंह पुत्र जसवंत सिंह यादव, राजकुमार पुत्र लखन सिंह यादव, बंटी पुत्र दिनेश यादव निवासीगण मुहासा ने कब्जा कर रखा है। बीते रोज फरियादी ने आरोपियों से कब्जा छोड़ने के लिए कहा तो आरोपियों ने उसके साथ अभद्रता करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी कि अगर उसने भविष्य में कभी भी जमीन से हटने के लिए कहा तो वह उसके पूरे परिवार को खत्म कर देंगे। आरोपियों की इस धमकी से घबराकर पीड़ित थाने पहुंचा जहां उसने शिकायत दर्ज करा दी।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!