Press "Enter" to skip to content

जम्प की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक ऑनलाईन सम्पन्न हुई ,पत्रकारों के हित मे लिये गये कई निर्णय | Shivpuri News

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण और लॉक डाऊन की स्थिति में पत्रकार साथियों के मुद्दों पर विचार विमर्श करने के लिए जर्नलिस्ट्स यूनियन ऑफ मध्य प्रदेश JUMP की नवनिर्वाचित प्रदेश कार्यकारिणी की प्रथम बैठक वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संपन्न हुई। 
प्रदेश भर के पत्रकार साथियों ने गूगल मीट एवं ज़ूम एप के जरिए श्रमजीवी पत्रकारों के हित मे विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ नवीन आनंद जोशी ने बैठक की अध्यक्षता की और बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री अजय सिंह कुशवाह ने किया।
मध्य प्रदेश में jump पहला ऐसा संगठन है, जिसने इस नई तकनीक का उपयोग करते हुए महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की है ।वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई बैठक में नवनिर्वाचित सदस्यों का स्वागत और परिचय कराया गया,तथा विगत 3 माह में हुई दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए मौन रखा गया।जम्प द्वारा प्रदेश के सभी  जिलों में पहुँच कर कोरोना वॉरियर्स का सम्मान करने सम्बन्धी चर्चा हुई, एक अन्य प्रस्ताव राज्य में तेजी से बढ़ते जा रहे *फर्जी पत्रकारों के विरुद्ध कार्यवाही* करने सम्बन्धी रखा गया ।
वहीं लॉक डाऊन के दौरान बंद होते समाचार पत्रों और चैनलों में कई जा रही #नियम विरुद्ध छंटनी , पर चिंता जताते हुए इसका ठोस फार्मूला” बनाने पर जोर दिया गया। राज्य में श्रमजीवी पत्रकारों के लिए अनुकूल परिस्थिति कैसे बने इस पर एक कार्ययोजना भी जल्द बनाने की सहमति बनी।  बैठक में जम्प द्वारा ऑनलाइन तकनीक से भी सदस्यता दिये जाने की शुरुआत पर सभी  पदाधिकारियों ने हर्ष  व्यक्त किया। 
गूगल मीटिंग में *जबलपुर से प्रवीण द्विवेदी, मनिन्दर सिह कोहली, विलोक  पाठक ,शहडोल से मोहम्मद सईद, खजुराहो से राजीव शुक्ला, मुरैना से दिग्विजयसिंह सेंगर, उज्जैन से सुदर्शन सोनी, राजेश जोशी,भिंड से दीपल भदौरिया, मंदसौर से संतोष परसाई,भोपाल से विवेक पटेरिया, महेंद्र शर्मा,अनुराधा त्रिवेदी,रवि मिश्रा,सौरभ सोनी,रईसा मलिक,पूनम शर्मा,सौरभ शर्मा, अनिल श्रीवास्तव (हरदा) जुड़े रहे*। बैठक के अंत मे आभार प्रदर्शन उपाध्यक्ष *विवेक पटेरिया (भोपाल)* द्वारा किया गया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!