
शिवपुरी। कल्याण हॉस्पिटल, हॉस्पिटल रोड ग्वालियर एवं जीण माता भक्त मंडल शिवपुरी के संयुक्त तत्वाधान में आज मानस भवन गांधी पार्क में निःशुल्क मल्टीस्पेशिलिटी स्वास्थ्य शिविर लगाया जा रहा हैं। जिसकी संयोजक मंजू गर्ग पार्षद प्रगति बाजार हलवाई खाना शिबपुरी हैं। शिविर में निःशुल्क ब्लड प्रेसर एवं ब्लड सुगर की जांच की जाएगी। जिसमें उपस्थित डॉ अभिनव शर्मा एम एस सर्जन ,डॉ प्रवीण मंगल डीएम , डॉ अमित कटारे एमडी मेडिसिन,डॉ अंकित गुप्ता एमडी शिशुरोग विशेषज्ञ ,डॉ दिशा गुप्ता एमएस स्त्रीरोग विशेषज्ञ, डॉ मनोज राठौर उपस्थित रहेंगे।






Be First to Comment