Press "Enter" to skip to content

शासकीय सेवक सेतू भारत की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित / Shivpuri News

 

कर्मचारियों का शिक्षा गुणवत्ता एवं पेंशन अधिकार सम्मेलन आयोजित


शिवपुरीः- कर्मचारियों को बंद पड़ी पुरानी पेंशन योजना बहाली की मांग को लेकर शासकीय सेवक सेतू भारत के बैनर तले कर्मचारियों का गुणवत्ता एवं पेंशन अधिकार सम्मेलन आयोजित हुआ। जिसमें पदाधिकारियों को नवीन कार्यकारिणी के गठन उपरान्त पदीय दायित्वों की शपथ दिलाई गई।

 

शासकीय सेवक सेतू भारत के जिलाध्यक्ष अमरदीप श्रीवास्तव एवं आजाद अध्यापक संघ के जिलाध्यक्ष सुनील वर्मा ने संयुक्त रूप से वताया कि कर्मचारियों का पेंशन अधिकार सम्मेलन गत दिवस मातोश्री गार्डन में आयोजित हुआ। शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि शासकीय सेवक सेतू भारत के राष्ट्रीय संघ संचालक श्रीकृष्ण शिवहरे ने सरस्वती माॅ एवं चन्द्र शेखर आजाद की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। राष्ट्रीय संघ संचालक श्रीकृष्ण शिवहरे ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुये कहा कि कर्मचारियों को 01 जनवरी 2005 से बंद पड़ी पुरानी पेंशन योजना सरकार बहाल करे। पूरे जीवन काल की सेवा का प्रतिफल ही पेंशन है जिसे सरकार ने बंद कर रखा है। उसके स्थान पर कर्मचारियों को नवीन पेंशन योजना चालू है। जिसका कर्मचारियों में भारी विरोध है। शासकीय सेवक सेतू भारत संघ शिक्षा की गुणवत्ता के सुधार एवं पेंशन योजना बहाली के लिये दृढ़ संकल्पित है। 

 

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय संघ संचालक श्रीकृष्ण शिवहरे एवं संतोष श्रीवास्तव गुना द्वारा गठित पदाधिकारियों में संभागीय उपाध्यक्ष पवन अवस्थी, संभागीय महामंत्री उमेश करारे, संभागीय प्रवक्ता योगेश मोहन श्रीवास्तव, संरक्षक अंगद सिंह तोमर, संरक्षक अचल सिंह कुशवाह, संरक्षक अरविन्द्र सरैया, राजकुमार सरैया, सुनील वर्मा, जिला संयोजक विपिन पचैरी, जिला संगठन मंत्री ब्रजमोहन यादव, सचिव कुवेर कुशवाह, मीडिया प्रभारी दौलतराम धाकड़, प्रवक्ता केदार वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वल्लभ आदिवासी, संगठन मंत्री उमेश धाकड़, महामंत्री अंकित श्रीवास्वत, जिला उपाध्यक्ष रामसेवक वर्मा, सह सचिव हरीसिंह धाकड़, उपाध्यक्ष करैरा कीरत सिंह लोधी, महासचिव संतोष यादव, उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र जाटव, जिला सदस्य महेन्द्र नायक, भरत पाल, राजेन्द्र धाकड़ आदि को नियुक्ति पत्र सौंप सामूहिक रूप से पदीय दायित्वों की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण समारोह में प्रमुख रूप से प्रांतीय उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ रिजवाना खांन, प्रांतीय प्रवक्ता कुसुम नामदेव, संगठन मंत्री बीना गोलिया, सुरक्षा रघुवंशी, प्रीती सुर्येश सविता अग्रवाल, बवीता शिवहरे, आरती माथुर, धर्मेन्द्र जैन आमोल, केपी जैन, भरत धाकड़, शिवकुमार श्रीवासतव, संजय भार्गव, शैलेन्द्र धाकड़, जय प्रकाश पाठक, राजू शर्मा, प्रदीप ऩरविरया, जेडी तरेटिया, संजय रावत, अतुल सूर्येश, भगवती प्रसाद कबीर, सियाराम प्रजापति, गणेश धाकड़, ब्रजमोहन जाट, अशोक शर्मा, नरेश भार्गव, अनिल दांगी, सुनील मोर्य, सुगन ओझा आदि उपस्थि थे। समारोह के अंत में सभी का आभार संरक्षक अरविन्द सरैया द्वारा प्रकट किया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!