शिवपुरी। घर से बिना मास्क लगाएं खरीदारी के लिए निकली युवती और महिलाओं के खिलाफ निर्भया टीम ने कार्रवाई की। इस दौरान उन्होंने 45 युवती व महिलाओं के चालान काटकर 4500 रुपए वसूल किए। इसके साथ ही उन्हें मास्य का दुपट्टे से अपने मुंह को ढंकने की हिदायत देने के साथ छोड़ दिया।
कोरोना संक्रमण फैलने से रोकने के लिए कलेक्टर ने मास्क अनिवार्य किया है। इसके बाद भी बाजार में खरीदारी करने पहुंच रहीं महिलाएं मास्क पहनना तो दूर कपड़े से चहरा भी नहीं ढक रहीं हैं। लापरवाही को देखते हुए निर्भया सेल प्रभारी गायत्री इटोरिया ने बाजार में 45 महिलाओं के चालान काटे हैं। साथ ही युवती और महिलाओं को आगे से मास्क पहनकर ही बजार आने की नसीहत दी है।






Be First to Comment