Press "Enter" to skip to content

बाबू गौतम का आदेश हुआ निरस्त | Shivpuri News

शिवपुरी। वृंदावन आत्महत्या कांड के बाद जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में तीन बाबूओं के आरोपित होने के बाद खाली हुई जगहों पर डीईओ दीपक पांडे ने कलेक्टर की अनुशंसा पर दो बाबूओं की पदस्थापना आगामी आदेश तक कार्यालय में की थी। इनमें से रविंद्र श्रीवास्तव ने तो कार्यभार ग्रहण कर लिया था, लेकिन सहायक ग्रेड-2 हरिओम गौतम ने दो हफ्ते बाद भी पदभार नहीं संभाला था। मंगलवार को उनकी पदस्थापना को लेकर जारी आदेश डीईओ दीपक पांडे ने निरस्त कर दिया है और उन्हें पुन: उनकी मूल पदस्थापना हाईस्कूल ठर्रा में कार्य के लिए आदेश कर दिया है। बता दें कि वृंदावन शर्मा आत्महत्या केस के बाद कार्यालय की गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने के लिए फेरबदल किया गया था, लेकिन गौतम ने पारिवारिक परिस्थितियों का हवाला देकर डीईओ कार्यालय में ज्वाइन करने से असमर्थता जताई थी। जिसके बाद यह आदेश जारी किया गया है। बताया जाता है कि गौतम इस केस के बाद कार्यालय में ज्वाइन करने को लेकर निर्णय नहीं ले पा रहे थे। ऐसे में संभव है कि आगामी दिनों में नए सिरे से डीईओ कार्यालय में पदस्थापना नए चेहरों की हो सकती है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!