Press "Enter" to skip to content

चंदा नहीं दिया तो युवक की कर दी मारपीट @Shivpuri News

शिवपुरी। सुरवाया थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम गढ़ी बरोद मेें एक युवक की तीन लोगों ने मारपीट कर दी। मारपीट का कारण चंदे के रुपए को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने मामलेे में फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
मिली जानकारी के अनुसार सुघरसिंह पुत्र हरदास आदिवासी निवासी गढ़ी बराेद कॉलोनी ने बताया कि 12 सितंबर को शाम के समय वह सरकारी चबूतरे के पास बैठा हुआ था तभी वहां रामचरण आदिवासी, रनवीर पुत्र रामचरण आदिवासी, पर्वत आदिवासी पुत्र रामचरण आदिवासी आए और सामाजिक चंदेे के लिए रुपए मांगने लगे। जब उसने मना किया तो गाली-गलौंज कर लात-घूसों से मारपीट कर दी। सुघरसिंह की मारपीट होते देख उसे बचाने रामनिवास आदिवासी आए तो उसकी भी मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!