करैरा की कहकर गया युवक लापता / Shivpuri News

शिवपुरी। शिवपुरी के सिल्लारपुर ग्राम में रहने वाला युवक अपने घर से करैरा कह कहकर निकला लेकिन वह घर नहीं लौटा। मामले को लेकर परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने केस दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सिल्लारपुर का रहने वाला एक 18 वर्षीय युवक अपने परिजनों से करैरा जाने की कहकर निकला था। लेकिन जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। जिस पर उसके खोजबीन शुरू की तो पता चला कि युवक करैरा पहुंचा ही नहीं जिस पर परिजन थाने पहुंचे आैर मामले में केस दर्ज करवाया।