
शिवपुरी। इंदार थाने के तरावली गांव में 60 साल की मां की उसी
के बेटे ने मारपीट कर दी। पुलिस ने बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर मामला
विवेचना में लिया है।
जानकारी के मुताबिक कांता
बाई (60) पत्नी मुसाब सिंह यादव निवासी ग्राम तरावली ने बेटे के खिलाफ
मारपीट का केस दर्ज कराया है। कांता बाई का कहना है कि बेटे शिवराज यादव से
कहा कि पाइप उठाकर खेत पर रख आओ। इसी बात से बेटा नाराज हो गया और डंडे से
मारपीट कर दी। इसके बाद पत्थर फेंककर मारा। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।






Be First to Comment