करैरा। दिनारा थाना क्षेत्र के चौसीजा ग्राम में गुरुवार शाम को करीब 10 बजे किसी ने रंजिश के चलते खेत पर रखी गेहूं की फसल में किसी ने आग लगा दी जिसमें खेत में रखी पूरी फसल जलकर राख हो गई। जानकारी के अनुसार हुकुमसिंह लोधी निवासी चौसीजा अपने घर पर खाना खाने के लिए आए थे तभी रात्रि में खेत में अचानक से आग लग गई आग इतनी तेजी से लगी कि लोग जब तक बुझा पाते तब तक आग पूरे खेत में फैल गई और तीन बीघा की पूरी फसल जलकर राख हो गई।



