Press "Enter" to skip to content

तेज रफ्तार ट्रक पलटा, चालक की मौत -shivpuri news

शिवपुरी। अमोला थाना क्षेत्र शिवपुरी झांसी हाईवे रोड़ पर स्थित ग्राम सलैया के पास रांतीखांदी मोड़ पर बीती रोज एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे ट्रक के चालक की मौैत हो गई। पुलिस ने इस मामले में मृतक ट्रक चालक के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
जानकारी के अनुसार ट्रक को मृतक जहांगीर आलम पुत्र आफताब आलम निवासी कठाहा लुगनाथपुर मोतीहारी बिहार शिवपुरी की ओर आ रहा था। बताया जाता है कि ट्रक की रफ्तार तेज होने के कारण मोड़ पर ट्रक अनियंत्रित हो गया और हाईवे पर पलट गया इस घटना में जहांगीर आलम गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!