Press "Enter" to skip to content

शराब पार्टी के दौरान विवाद में हुई युवक की मौत, पुलिस ने किया चार को गिरफ्तार-shivpuri news

शिवपुरी। जिले के छर्च थाना क्षेत्र के तहत ग्राम डेहरवारा में शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद में एक युवक की बुरी तरह से मारपीट कर दी जिसे गंभीर अवस्था में झांसी अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में पुलिस ने चार पर हत्या का केस दर्ज कर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। 
इस तरह दिया वारदात को अंजाम
10 अगस्त 18 को रात के समय ग्राम छर्च का सुरेश बाल्मीक ग्राम डेहरवारा में ज्ञानी बाल्मीक के घर पर आया और शराब पार्टी के दौरान विवाद होने पर ज्ञानी बाल्मीक व उसके लडके छोटू, विक्की एवं भाई सान्ता बाल्मीक द्वारा सुरेश बाल्मीक की गंभीर रूप से मारपीट कर दी गई थी और उसे उपचार हेतु झांसी मेडीकल काॅलेज ले जाया गया जहां पर सुरेश पुत्र जीवनलाल बाल्मीक निवासी ग्राम छर्च की ईलाज के दौरान मुत्यु हो गई। बाद पुलिस चौकी विश्वविद्यालय थाना नवाबाद झांसी उप्र में मर्ग कायम हुआ एवं मृतक सुरेश का पीएम कराया गया, थाना नवाबाद झांसी से उक्त घटना से संबंधित मर्ग डायरी असल कायमी हेतु प्राप्त होने पर थाना तेंदुओं केस दर्ज कर जांच में लिया गया। जांच के दौरान मामला मारपीट कर हत्या का पाया जाने से 18 फरवरी 19 को आरोपितों के विरुद्ध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी फरार चल रहे थे।
ऐसे पकड़ा आरोपितों को
एसपी राजेश हिंगणकर एवं एसडीओपी कोलारस अमरनाथ वर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तेंदुआ विकास यादव को सूचना प्राप्त हुई कि उक्त घटना को अंजाम देने वाले सभी आरोपित अभी ग्राम डेहरवारा में है। सूचना पर से थाना प्रभारी तेंदुआ के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा 19 फरवरी को मुखबिर के बताए स्थान पर दबिश देकर आरोपितों ज्ञानी पुत्र दौजा बाल्मीक, सान्ता पुत्र दौजा बाल्मीक, विक्की उर्फ विक्रम पुत्र ज्ञानी बाल्मीक, छोटू उर्फ रंजीत पुत्र ज्ञानी बाल्मीक निवासी ग्राम डेहरवारा थाना तेंदुओं को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो उन्होने शराब पार्टी में झगड़े को लेकर मारपीट करना स्वीकार किया जिससे मृतक सुरेश बाल्मीक की मौत हो गई।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
इस घटना का पर्दाफाश करने में थाना प्रभारी तेंदुआ उनि विकास यादव, सउनि अशोक शर्मा, प्रआर राकेश सेंगर, आरक्षक राजपाल मांझी, भग्गू भिलाला, असलम खान, विजय सेंगर और आर लक लाकेन्द्र झाला की सराहनीय भूमिका रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!