
शिवपुरी/ अयोध्या धाम की पावन नगरी में श्रीरामजन्मभूमि में विराजमान रामलला के मंदिर निर्माण के लिए रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से शुरू किए गये निधि समर्पण अभियान के अंतर्गत शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल द्वारा अयोध्या में बन रहे राम लाला के मंदिर निर्माण हेतु 11 हजार 111 रूपये की राशि भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेंद्र शर्मा को मंदिर निर्माण हेतु धनराशि दी गई।
इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल का कहना है कि भगवान राम मेरी और मेरे पूर्वजों की आस्था के केन्द्र हैं, इसलिए राम के बिना तो मैं अपने अस्तित्व की भी कल्पना नहीं कर सकता। इसी क्रम में जिला कांग्रेस कार्यालय में उनके साथी रोहित अग्रवाल, नलिन पंडित, मनीष राठौर, राजेंद्र गुर्जर, मनीष गुप्ता आदि मौजूद रहे।
जिन्होंने भी भगवान श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए चलाए जा रहे निधि समर्पण अभियान के तहत स्वैच्छिक दान कर इस महान यज्ञ में अपनी आहुति दी। इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेन्द्र शर्मा द्वारा सभी दानदाताओं के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए किए गए दान के प्रति आभार प्रकट किया गया साथ ही अन्य धर्मावलंबियों व हरेक व्यक्ति से यह आग्रह किया कि अयोध्याधाम में बनने जा रहे श्रीराम मंदिर निर्माण में अपना भी अभिन्न योगदान दान के रूप में करकर श्रीराम की शरणागति प्राप्त करने के लिए दान अवश्य करें।






Be First to Comment