Press "Enter" to skip to content

कवि सम्मेलन व होली मिलन समारोह कल -Shivpuri News

साहित्यकारों व पत्रकारों को किया जाएगा सम्मानित 
शिवपुरी। सामाजिक कार्यों कार्यकर्ता स्वर्गीय बल्लभदास गोयल की स्मृति में चतुर्थ कवि सम्मेलन 24 मार्च को 4 बजे से कम्युनिटी हाल में रखा गया है, जिसमें जिले भर के कवियों की काव्य रचना के साथ साहित्यकारों, पत्रकारों को सम्मानित भी किया जाएगा।
कार्यक्रम संयोजक आशुतोष शर्मा ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी स्वर्गीय बल्लभ दास गोयल की स्मृति में कवि सम्मेलन होली मिलन समारोह कम्युनिटी हाल में 4 बजे से 24 मार्च रविवार को रखा गया है, इसमें शिवपुरी के वरिष्ठ साहित्यकार व वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित भी किया जाएगा। इस कार्यक्रम में अतिथि बतौर शिवपुरी साहित्य के आधार स्तम्भ परशुराम शुक्ल विरही, विद्यानन्दन राजीव, पुरषोत्तम गौतम, प्रेमनारायण नागर, हरिश्चन्द भार्गव, डॉ. एचपी जैन, अरुण अपेक्षित, प्रमोद भार्गव, अशोक कोचेटा, दिनेश वशिष्ठ, कामना चतुर्वेदी सक्सेना, पदमा शर्मा मौजूद रहेंगे। शिवपुरी के समस्त शायर, साहित्यकार इस अवसर पर जिले भर के अपनी कविताओं का पाठ इस अवसर पर करेंगे। शिवपुरी के समस्त सुधि श्रोताओं को व रचनाकारों को आमंत्रित किया गया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!