Press "Enter" to skip to content

जेल में बंद कैदी की हालत बिगड़ी, इलाज के दौरान मौत ,परिजनों का आरोप अभी तक प्रशासन ने नहीं किया फ़ोन / Shivpuri News

शिवपुरी। नरवर के मगरौनी कस्बे में स्मैक खपाने कार से आए अशोकनगर जिले के चार लोगों को पुलिस ने पकड़ा था। छह ग्राम स्मैक व अवैध हथियार बरामद होने पर केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से चारों को जेल भेज दिया था। बुधवार की सुबह एक कैदी की हालत बिगड़ गई और इलाज के दौरान जिला अस्पताल शिवपुरी में मौत हो गई। इसी मामले में परिजनों का आरोप हैं कि कल लोकेंद्र को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया जिसके बाद लोकेंद्र की मौत हो गई लेकिंग अभी तक लोकेंद्र की मौत की खबर प्रशासन द्वारा उन्हें नहीं दी गई हैं। परिजनों का कहना हैं कि हमे अगर बता देते तो हम लोकेंद्र से अंतिम क्षणों में मिल लेते या बेहतर उपचार के लिए प्राइवेट हॉस्पिटल दिखवा लेते लेकिंन प्रशासन की ये बहुत बड़ी लापरवाही सामने आई हैं। परिजनों ने कहा कि निष्पक्ष जांच कर हमें न्याय मिलना चाहिए।
ये था पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक सर्किल जेल शिवपुरी में बंद कैदी लोकेंद्र (35) पुत्र गोपाल गोस्वामी निवासी शाडोरा जिला अशोकनगर की जिला अस्पताल शिवपुरी में बुधवार की रात 8.30 बजे मौत हो गई है। स्मैक तस्करी में पुलिस द्वारा पकड़े गए लोकेंद्र को सुबह 10 बजे जिला अस्पताल शिवपुरी लाकर भर्ती कराया गया था। पहले से शुगर की बीमारी और ब्रेन में समस्या होने पर डॉक्टर ने ग्वालियर रेफर की सलाह दी थी। हालत बिगड़ने पर दोपहर 1:45 बजे डॉ. पिप्पल ने ग्वालियर रैफर कर दिया था। इससे पहले ही लोकेंद्र ने दम तोड़ दिया।
स्मैक व कट्‌टे के साथ चार तस्करों को पकड़ा था
नरवर थाने की मगरौनी चौकी पुलिस ने 31 जनवरी को चकिंग के दौरान चार लोगों को 6 ग्राम स्मैक व अवैध कट्‌टे के साथ पकड़ा था। अशोकनगर जिले के शाडोरा में रहने वाले चारों स्मैक तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से चारों को जेल भेज दिया था। जेल में लोकेंद्र गोस्वामी की हालत बिगड़ गई।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!