
पुलिस कंट्रोल रूम में शिवपुरी सब डिवीजन के समस्त थानों एवं पुलिस लाईन के बल को दिया गया चुनावी प्रशिक्षण
शिवपुरी। आज दिनांक 07.03.2019 को पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश हिंगणकर के निर्देशन में पुलिस कंट्रोल रूम शिवपुरी में जिले के शिवपुरी सब डिवीजन में आने वाले समस्त थाने कोतवाली, देहात, फिजीकल, सतनवाड़ा, सुभाषपुरा, बम्हारी एवं पुलिस लाईन के 110 अधिकारियों/कर्मचारियों को लोकसभा चुनाव हेतु प्रशिक्षण दिया गया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उक्त जवानों को चुनावी प्रशिक्षण संबंधी वीडियो फिल्म दिखाकर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य चुनाव के समय आने वाली परेशानियों से आसानी से निपटना एवं मौके पर आवश्यक कार्यवाही करना रहा।
इस अवसर पर एस.डी.ओ.पी शिवपुरी श्री शिव सिंह भदौरिया, रक्षित निरीक्षक शिवपुरी भारत सिंह यादव, सूबेदार गायत्री इटोरिया उपस्थित रहे।






Be First to Comment