
विजयी प्रतिभागियों को किया पुरुस्कृत
शिवपुरी। अक्षय तृतीया के अवसर पर पार्श्व पूजा मंडल द्वारा भगवान आदिनाथ का वार्षि तप धार्मिक आयोजन कर स्थानीय जैन श्वेताम्बर मंदिर पर मनाया गया। पार्श्व पूजा मंडल की अध्यक्ष श्रीमती नीलम नाहटा व सचिव श्रीमती अरुणा सांखला ने संयुक्त रूप से बताया कि बच्चों में धार्मिक पूजा करना कैसे आये, किस प्रकार से प्रभुजी के चरणों मे फूल चढ़ाए आदि विधियों को अभिनय की प्रस्तुति से बच्चों ने इसे करके बताया। बच्चों ने जैन साधु साध्वियों के विहार, राजा और सैनिक का आचरण आदि को लेकर बेहतरीन अभिनय की प्रस्तितु दी तो वही जैन थींम पर आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और अपने जैन सिद्धांत पर आधारित फैंसी ड्रेस से उपस्थित जनो को आकर्षित किया। इस दौरान दान का महत्व फैंसी ड्रेस और अन्य कार्यक्रमो की प्रस्तितु पर उत्कृष्ठ प्रथम विजेता में सलोनी कोचेटा, रिदान कोचेटा, खुशबू भाण्डावत को, द्वितीय पुरुस्कार गुरुकुल की सीख में अभिनय के लिए जयस जैन, अक्षय कोचेटा,कुणाल भंसाली, पर्व पारख, क्षितिज जैन और तृतीय विजेता कल्याण मंगल स्त्रोत में ऋचा सांड, गर्व सांड, राघवेंद्र को उपहार प्रदान कर पुरुसकृत किया तो वही इन आयोजनों भाग लेने वाले अन्य प्रतिभागियों को भी सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। निर्णायकगणों में श्रीमती प्रेरणा सांड एवं पुष्पा गुगलिया रहीम वहीं बच्चों को अक्षय तृतीया के बारे में उसका महत्व प्रेरणा सांड ने बताया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती शिप्रा मुनहानि नेकिया जबकि अंत मे समापन पर आभार प्रदर्शन पार्श्व पूजा मंडल की श्रीमती सुमिता कोचेटा द्वारा व्यक्त किया गया। इस अवसर पर जैन पार्श्व पूजा मंडल के अन्य पदाधिकारी व सदस्यगण सहित स्थानीय जैन श्वेताम्बार के लोग मौजूद थे। जिन्होंने कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रंशसा की।






Be First to Comment