Press "Enter" to skip to content

बाजार में नहीं हो रहा सुरक्षित दूरी का पालन, भीड़ खरीददारी करते हुए नजर आई | Shivpuri News

शिवपुरी। शहर के बाजारों में लॉकडाउन के नियमों का पालन नहीं हो रहा है। बाजार खुलते ही लोग खरीददारी करने आते हैं यहां न तो ग्राहक खुद सुरक्षित दूरी का पालन कर रहे हैं और न ही दुकानदार सुरक्षित दूरी का पालन करवा रहे हैं। वहीं बाजार में जो खरीददारी करने लोग आए थे उन्होंने मास्क नहीं पहने थे। आम दिनों की तरह कोरोना से बेखौफ नगरवासी संक्रमण को दावत देते दिखाई दे रहे हैं। 
न नाम लिखे, न मोबाइल नंबर

दुकानों पर रजिस्टर मेंटेन करने के निर्देश प्रशासन ने दिए हैं, लेकिन दुकानदारों ने दिखाने के लिए रजिस्टर रख रखा है। कई दुकानों पर ग्राहकों के नाम पते दर्ज नहीं किए जा रहे हैं। बाजार में कई दुकानों पर  महिलाएं मास्क लगाए बिना खरीदारी कर रहीं थीं। वहीं सुरक्षित दूरी भी औंधे मुंह दिखाई दे रही थीं। इन ग्राहकों के नाम पता और मोबाइल नंबर न लिखे जाने से आवश्यकता पड़ने पर हिस्ट्री भी हासिल नहीं हो सकेगी।
ग्राहकों के हाथ नहीं करा रहे सैनिटाइज
लगातार सिर पर कोरोना का खतरा मंडरा रहा है। बाजार खुलने के बाद इस बात को और वजन मिला है। बाहर से भी कई लोग आ रहे हैं। ऐसे में सुरक्षा रखना बेहद जरूरी हैंए लेकिन दुकानदार ग्राहकों के हाथों को सैनिटाइज नहीं करा रहे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!