Press "Enter" to skip to content

कैब में तुल रहा था लाखों का अमानक गेहूं, मीडियाकर्मी पहुंचे तो अधिकारी बगले झांकते नजर आए | Shivpuri News

शिवपुरी। शिवपुरी में मध्यप्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक काॅरपोरेशन के ओपन कैब पर अमानक गेहूं भंडारण का मामला सामने आया है। जिसमे सहकारी संस्था खरीदी केंद्रों और एमपी सिविल सप्लाई काॅरपोरेशन सहित भंडारण विभाग के जिम्मेदारों के भ्रष्टाचार की पोल खुल गई है और अब जिम्मेदार इस पूरे मामले की लीपापोती मे लग गए हैं।
बताया जा रहा है कि आरटीओ आॅफिस के पास मधयप्रदेश भण्डारण का ओपनकैब बना हुआ है जिसमें जिलेभर की गेहूं खरीदी केंद्रों से भरकर यहां गेहूं भेजा जा रहा है और इस गेहूं को भंडारण करने का काम किया जा रहा है पर पोहरी क्षैत्र से कुछ ट्रकों मे भरकर जो गेहूं यहां लाया गया। उस गेहूं के अमानक होने की जानकारी मीडिया कर्मियों को लगी और मौके पर पहुंचे मीडिया कर्मियों ने इस बडे घोटाले की पोल खोल दी जो गेहूं फफूंद लगा हुआ और सड़ा हुआ है उस गेहूं को भण्डारण कैब पर उतारा गया और मीडिया कर्मियों के द्वारा पोल खोलने पर वही गेहूं ट्रको मे वापस लदवाकर भेजने की बात अधिकारियों द्वारा की जा रही है।
इनका कहना है
ट्रक चालक ने बताया कि वह कल शाम को ही गेहूं भरकर भण्डारण कैब पर पहुंच गया था और उसके ट्रक क तौल भी हो चुका था साथ ही कुछ गेहूं के बोरे केब पर उतार भी दिए अब बोल रहे हैं वापस ले जाओ। 
बृजमोहन कुशवाहा, 
ट्रक चालक 
जैसे ही हमें पता चला कि खराब गेहूं आया है तत्काल कार्रवाई करते हुए उनको ट्रकों में भरकर वापस भिजवा दिया गया है।
राजेश कुमार पाठक  
जिला प्रबंधक मध्यप्रदेश भंडारण एवं लाजिस्टिक कारपोरेशन शिवपुरी
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!