Press "Enter" to skip to content

फास्ट समाचार खबर का असर…सावरकर पार्क में जन्मदिन पर हर्ष फायर करने वालों पर दर्ज हुआ केस @Shivpuri News

शिवपुरी। शहर के सावरकर पार्क में पूर्व पार्षद और छात्रसंघ अध्यक्ष रहे छत्रपाल गुर्जर के भतीजे विक्की गुर्जर ने जन्मदिन के दौरान हर्ष फायर कर डाले। मामले को लेकर फास्ट समाचार ने खबर को प्रमुखता से लगाया था। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और मामले में विक्की सहित पांच लोगों पर शनिवार को केस दर्ज कर लिया है। 
यह था मामला
विक्की ने गत दिवस अपना जन्मदिन मनाया। केक काटा और हवाई फायर झौंक दिए। कार्यक्रम में कई लोग जन्मदिन का आनंद लेते दिखाई दे रहे थे। इस दौरान न सिर्फ विक्की बल्की पास में खड़े एक युवक ने भी रिवाल्वर से फायर किए। शनिवार को यह वीडियो सुर्खियों में आ गया और वायरल हो गया। हंगामा खड़ा होता उससे पहले ही पूर्व पार्षद के भतीजे विक्की गुर्जर सहित जन्मदिन पार्टी में शामिल हुए 5 लोगों के विरूद्ध देहात थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। टीआई सुनील खेमरिया ने बताया कि सावरकर पार्क शहर के बीच स्थित है और यहां इन दिनों पार्क बंद भी हैं बावजूद इसके यहां दिनदहाड़े जन्मदिन की पार्टी का केक काटा गया। यहां तक भी ठीक था लेकिन हवाई फायर झौंक दिए गए। यह कानून का खुला उल्लंघन हैं। इसलिए पुलिस पूर्व पार्षद के भतीजे सहित उसके दोस्तों पर केस दर्ज किया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!