
शिवपुरी। नरवर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले लखना तालाहब के पास रहने वाली एक युवती बीते रोज लापता हो गई थी। मामले को लेकर परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई।
थाना प्रभारी गब्बरसिंह ने बताया कि नरवर के लखना तालाब से 1 फरवरी को तालाब के पास रहने वाली एक 20 वर्षीय युवती संगीता उर्फ प्रीति सिंह लापता हो गई थ्ाी। मामले को लेकर परिजनों ने शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत दर्ज होने के बाद परिजनों ने बताया कि युवती की चप्पल तालाब के पास देखी गई है हो सकता है कि तालाब में डूबने से उसकी मौत हो गई हो। मामले को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए तालाब के पास रेस्क्यू चलाया। समाचार लिखे जाने तक रेस्क्यू जारी था।




