शिवपुरी। जनता के लिए उम्मीद की एक किरण बनकर उभरे है बीजेपी के युवा चेहरे हेमंत ओझा। जो पार्टी मे अपनी सक्रियता और उदार भाव के लिए भी जाने जाते है। के पी यादव के सांसद प्रतिनिधि बनाये जाने पर अब लोगो के मन मे एक उम्मीद की किरण जागी है की उनकी परेशानियां हल हो सकेगी। बातचीत मे हेमंत ओझा ने कहा की लोगो की सहायता करने के लिए वे हमेशा तत्पर रहते हैँ और अब ज़ब उन्हें मौका मिला है तो वे लोगो की उमीदो पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे जिसके लिए लोगो की समस्याओ को सुनने के लिए उन्होंने विष्णु मंदिर के पास अपना कार्यालय भी बना लिया है जहाँ वो लोगो की समस्याओ को सुनेगे और सम्बंधित अधिकारी से बातचीत कर उसका निराकरण करेंगे।






Be First to Comment