Press "Enter" to skip to content

बहू से मांगे दो लाख व बाइक, नहीं दिए तो की मारपीट, घर से निकाला | Shivpuri News

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के तहत जवाहर कॉलोनी में रहने वाली महिला ने ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया है। नालिम उर्फ रानी ने बताया कि उसकी शादी जलील पुत्र नसीर खां केे साथ हुई थी। शादी के कुछ समय तक सबकुछ ठीक-ठाक चला लेकिन उसके बाद ससुररालजन उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। नालिम ने पुलिस को बताया कि ससुरालीजन उसससे दहेज में 2 लाख व एक बाइक लाने को लेकर प्रताड़ित कर रहे थे। जब महिला ने दहेज लाने से मना कर दिया तो उसकी मारपीट करने लगे और घर से निकाल दिया। घर से निकाले जाने के बाद महिला थाने पहुंची और मामले में दहेज प्रताड़ना का केसे दर्ज करवाया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति जलील पुत्र नसीर खाां, नजमा पत्नी नसीर खां बेगम, महबूब खां निवासी जवाहर कॉलोनी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!