Press "Enter" to skip to content

ससुरालियों ने मांगा दहेज तो थाने में दर्ज कराया केस / Shivpuri News

शिवपुरी। शहर के देहात व फिजीकल थाने में दहेेज के तीन प्रकरण दर्ज हुए हैैं। मामले में पुलिस ने दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
मिली जानकारी के अनुसार तलैया मोहल्ला पुरानी शिवपुरी में रहने वाली मुस्कान खान निवासी पीएचक्यू लाइन नेे बताया कि उसकी शादी रहीम खान के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति व ससुरालीजन उसे दहेेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे और उसे घर से निकाल दिया। घर से निकाले जाने के बाद महिला परिजनों के साथ थाने आई और मामले में दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया। पुलिस ने मुसकान की शिकायत पर पति रहीम, सास समीना व ससुर रहीश खान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 
वहीं दूसरा केस विष्णु मंदिर रोड शिवपुरी पर रहने वाली पदमा पत्नी रमनलाल ने दर्ज करवाई है। पदमा ने बताया कि उसकी शादी रमनलाल के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति रमनलाल व सास चंदनवाला, ननद सुभद्रा पटवा, नंदेेऊ सुनील पटवा निवासी दीनदयाल नगर रतलाम दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। जब दहेज लाने से मना कर दिया तो घर सेे निकाल दिया। घर से निकाले जाने के बाद पदमा अपने पिता के यहां आई और आपबीती सुनाई। जिसके बाद वह थानेे गई औैर मामले में केस दर्ज करवाया। 
दहेज नहीं दिया तो महिला को शारीरिक व मानसिक रूप से किया प्रताड़ित
फिजीकल थाना क्षेत्र में कोेरिया के मंदिर के पास घोसीपुरा में रहने वाली एक महिला ने ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया हैै। काजल कटारे ने बताया कि उसकी शादी घाटीगांव ग्वालियर में रहने वाले शांताराम कटारे के साथ हुई थी। शादी के कुछ सालों बाद पति व ससुरालीजन उसे दहेज के लिए परेशाान करने लगे। जब दहेेज लाने से मना किया तो शारी व मानसिक प्रताड़ना दी और गाली-गलौंज की। इसके बाद काजल को घर से निकाल दिया और कहा कि जब तक मायके से रुपए लेकर नहीं आओगी तब तक घर में घुसने नहीं दिया जाएगा। काजल ने बताया कि घर से निकाले जाने के बाद वह अपने पिता के पास पहुंची और मामले के बारे में अवगत कराया। जिसके बाद वह थाने पहुंची और पति शांताराम सहित ित्रलोेकसिंह, हरदयाल उर्फ गुड्डू, गिरजा, मंजू कटारे निवासी घाटीगांव, ग्वालियर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!