Press "Enter" to skip to content

ठाकुर बाबा मित्र मंडल का संभाग स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला कल-shivpuri news

पुलिस लाईन क्रिकेट क्लब शिवपुरी एवं ग्वालियर क्लब पहुंची फाइनल में 

शिवपुरी। ठाकुर बाबा मित्र मंडल का संभाग स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को शहर के प्ले ग्राउंड में खेला जाएगा। जिसमें पुलिस लाईन क्रिकेट क्लब शिवपुरी एवं ग्वालियर के बीच मुख्य मुकाबला होगा। इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 41 हजार रुपए व ट्रॉफी ओर उप विजेता टीम को 21 हजार रुपए व ट्रॉफी दी जाएगी। ठाकुर बाबा मित्र मंडल क्रिकेट टूर्नामेंट कमेटी में जगमोहनसिंह सेंगर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, वासिद अली, जीतू ठाकुर, वीरेन्द्र शर्मा, टूर्नामेंट के संयोजक कमलसिंह बाथम शेरा, टूर्नामेंट का संचालन गिरीश मिश्रा मामा, छोटे खान, प्रदीप सिंह तोमर मोन्टू, मीडिया प्रभारी लालू शर्मा, मंगल सिंह, शिवा धाकड़, संदीपसिंह तोमर, शरीफ राईन, साबिर बाबूजी, दीपक शर्मा, नीरज शर्मा सूबेदार, वासूदेव राठौर, वासूदेव पाठक सहित अनेक लोग शामिल हैं।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!