Press "Enter" to skip to content

छात्र हितों के लिए रिक्त पदों पर की जाएं नियुक्तियां -shivpuri news

शिवपुरी|महाविद्यालयों में खाली पड़े रिक्त पदों पर शिक्षक प्राध्यापकों की
नियुक्ति किए जाने की मांग ऑल इंडिया डीएसओ ने की है। महाविद्यालयों में
रिक्त पड़े पदों पर नियुक्तियां की जाएं जिससे छात्र-छात्राओं के भविष्य के
साथ खिलवाड़ न हो पाएं।

छात्र संगठन डीएसओ के पदाधिकारियों ने बताया कि यह स्थानांतरण ऐसे समय
में किए जा रहे हैं। जब हमारा कॉलेज शिक्षक प्राध्यापकों की कमी से जूझ
रहा है। जहां नए शिक्षक प्राध्यापकों की नियुक्ति किए जाने की आवश्यकता है,
परंतु राज्य सरकार वर्तमान में पदस्थ प्राध्यापकों को ही एक से दूसरे
कॉलेज में स्थानांतरित कर रही है। जबकि इसके बदले मे कोई भी नई नियुक्तियां
महाविद्यालय में नहीं हो रही। यह हालात जिला सहित संपूर्ण मप्र में हैं।
सरकार ने प्राध्यापक भर्ती परीक्षा भी आयोजित कराई परंतु नियुक्तियां नहीं
कीं। जिस कारण प्रदेश के महाविद्यालयों में हजारों की संख्या में पद रिक्त
हैं। छात्र संगठन की मांग है कि महाविद्यालयों में प्रोफेसरों की
नियुक्तियां की जाएं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!