शिवपुरी। मप्र के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने आज अपने मंत्री मंडल का विस्तार किया जिसमें सिंधिया समर्थक रहे सुरेश राठखेड़ा को अपनी केबिनेट में शामिल कर राज्य मंत्री बनाया। कट्टर सिंिधया समर्थक माने जाने वाले सुरेश राठखेड़ा को 2018 में पोहरी से विधानसभा का टिकट दिया था। अपने अच्छे व्यवहार के चलते राठखेेड़ा ने न सिर्फ चुनाव जीता बल्कि दिग्गजों भाजपा के प्रहलाद भारती, बसपा के कैलाश कुशवाह को हराकर जीत हासिल की। विधायक राठखेड़ा ने 60 हजार 654 मतों से जीत हासिल की।
सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने पर दे दिया था इस्तीफा
मुख्यमंत्री कमलनाथ से खफा होकर पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद जिले में भी इस्तीफों का दौर शुरू हो गया है। इधर सिंधिया के कांग्रेस छोेड़नेे के बाद सुरेश ने भी सिंधिया का समर्थन करते हुए अपनेे पद सेे इस्तीफा देे दिया था।






Be First to Comment