Press "Enter" to skip to content

शासकीय जमीन से कब्जे की शिकायत की तो दे रहे दुष्कर्म व हरिजन एक्ट में फसाने की धमकी | Shivpuri News

शिवपुरी। साहब..! मैं ग्राम रातौर का रहने वाला हूं। मुझे गांव का ही रहने वाला प्रयागसिंह परिहार हरिजन एक्ट व दुष्कर्म के केस में फसाने की धमकी दे रहा है। आवेदक ने जनसुनवाई में अधिकारियों को बताया कि उसकी ग्राम रातौर में जमीन है उसकी जमीन के पास शासकीय जमीन है जिस पर प्रयागसिंह परिहार ने कब्जा कर लिया। मामले को लेकर कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के बाद से ही उक्त युवक उसेा व उसके परिवार को झूठे केस में फसाने की धमकी दे रहा है। मामले को लेकर कई बार थाने में भी सूचना दी गई लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। अत: मामले में कार्रवाई की जाए।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!