Press "Enter" to skip to content

ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के गठन एवं गौ संरक्षण विभाग की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन @Shivpuri News

शिवपुरी। ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के गठन की मांग के साथ अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष पुरूषोत्तम कांत शर्मा के नेत्रत्व में जिलाधीश की ओर से डिप्टी कलेक्टर अंकुर गुप्ता को सौंपा गया। ब्राह्मण समाज के जिला उपाध्यक्ष महेश शर्मा एवं जिला सचिव राज कुमार सरैया ने आगे की जानकारी में बताया कि यह ज्ञापन संयुक्त रूप से सौंपा गया है। ज्ञापन के माध्यम से ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के गठन करने, गरीब ब्राह्मण पुजारियों को संबल योजना में जोड़ने, म.प्र. के सभी जिलों में मंगल भवन बनाने एवं भगवान परशुराम मंदिर के लिये जमीन आबंटित करने, भगवान परशुराम जी के जन्मस्थान जानापाव में वैदिक विश्वविद्यालय खोलने, मंदिरों की जमीन नीलामी पर रोक के आदेश, गौ माता सरंक्षण कानून व विभाग बनाने, संस्कृत शिक्षा स्कूल स्तर पर अनिवार्य करने, आरक्षण एवं एस सी एस टी एक्ट में कोर्ट के निर्णय सर्व मान्य करने मांग ब्राह्मण समाज द्वारा की गई है। ज्ञापन को प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष पुरूषोत्तम कांत शर्मा, जिलाध्यक्ष मध्यभारत ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष रामकुमार भार्गव, लक्ष्मीनारायण शर्मा सरपंच करमाज, उपाध्यक्ष महेश शर्मा सिरसौद, भानु प्रताप सिंह शर्मा, राजेन्द्र कुमार पाण्डेय, कौशल गौतम, सन्तोष शर्मा, दिलीप शुक्ला, विनोद मुदगल, महेन्द्र चैधरी, केदार शर्मा, सुरेश शर्मा, किशोर जैमिनी, अरविन्द सरैया, रमेश मिश्रा, संजय भार्गव, राजू शर्मा, महावीर मुदगल, चन्द्र शेखर शर्मा, गजेन्द्र शर्मा आदि ने समर्थन दिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!