Press "Enter" to skip to content

ब्राह्मण समाज का सम्मान समारोह मार्च के प्रथम सप्ताह में | Shivpuri News

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया

70 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने वाले छात्र-छात्रायें होंगे सम्मानित 

शिवपुरी ब्यूरो। ब्राह्मण विवाह सम्मेलन समिति एवं सर्व ब्राह्मण समाज के सम्मान के तत्वाधान में शिवपुरी में मार्च के प्रथम सप्ताह में ब्राह्मण समाज का सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा हैं। जिसकी तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। विवाह सम्मेलन समिति के संयोजक राजेन्द्र पिपलौदा सचिव अरविन्द सरैया, कोषाध्यक्ष महावीर मुदगल ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी ब्राह्मण समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा हैं। जिसमें समाज के प्रतिभा भान छात्र एवं छात्राओं जिन्होंने वर्ष 2018 में कक्षा 10 एवं 12 वीं में 70 प्रतिशत से अधिक  अंक प्राप्त किए हैं उनका भी सम्मान किया जाएगा तथा उच्च शिक्षा में भी अपनी उपलब्धि हांसिल करने वाले प्रतिभाभान  छात्र एवं छात्राओं का भी सम्मान किया जाएगा तथा समाज के छात्र जिन्होंने शासकीय सेवा में उच्च पदों पर चयन हुआ हैं तथा ग्वालियर चम्बल संभाग के नवनिर्वाचित विधायकों का भी भव्य अभिनंदन शिवपुरी ब्राह्मण समाज करेगा तथा समाज सेवा के क्षेत्र में समाज के उत्कृष्ट कार्य करने वालों का भी सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुना शिवपुरी क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद एवं भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया होंगे। इस अवसर पर समाज द्वारा स्वरूचि भोज की की व्यवस्था की गई हैं। नागरिकों से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की हैं। जिसमें ब्राह्मण समाज के प्रदेश संयोजक पं. रामजी व्यास, पं. राजेन्द्र दुबे, पं. बीएम शर्मा, पं. डॉ. अर्जुनलाल शर्मा, पं. अरूण भार्गव, विजय शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, इन्द्रकुमार शुक्ला, आरडी शर्मा, पुरूषोत्तम कांत शर्मा, हरगोविन्द शर्मा, अनिल शर्मा, अन्नी भैया, भगवत शर्मा, उमेश भारद्वाज, राजकुमार सडैया, महेश शर्मा, राजकुमार शर्मा, राकेश शर्मा,नीरज सरैया, पंकज भार्गव, बीके शर्मा, रामलखन मुढौतिया, बृजेश शर्मा बमरा, शैलेन्द्र टेड़िया, प्रदीप शर्मा, विपिन पचौरी, बृजेश शर्मा, घनश्याम शर्मा, केबी शर्मा लालू, महेन्द्र समाधिया, दिलीप त्रिवेदी, विकास दण्डौतिया, देबू समाधिया,सत्यम नायक, कैलाश शर्मा, द्वारिका प्रसाद भटेले, अमरदीप शर्मा, भरत भार्गव, मनोज भार्गव, गिरजेश भार्गव, राजेन्द्र शर्मा शिक्षक, श्री कृष्ण दुबे, राजेन्द्र भार्गव, रामप्रकाश भार्गव, गजेन्द्र समाधिया, शैलेष शर्मा, कुलदीप शर्मा, आदि समाज बन्धुओं 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!