Press "Enter" to skip to content

जबलपुर से लौटकर आए करैरा एसडीओपी को हो गया करोना, परिवार के सदस्य भी पॉजीटिव | Shivpuri News

शहर में एक शक्तिपुरम ख्ुड़ा का बैंककर्मी तो दूसरा माली पॉजिटिव
शिवपुरी। जिले में शुक्रवार को आई कोरोना की रिपोर्ट में करैरा एसडीओपी पॉजीटिव आए। इसी के साथ ही परिवार के तीन सदस्यों की रिपोर्ट भी पॉजीटिव आई। वहीं शहर के शक्तिपुर खुड़ा का बैंककर्मी तो दूसरा मल पॉजीटिव आया। 
बैंककर्मी की बहन की शादी कोटा से आई थी बारात
शहर के घनी आबादी वाले इलाके शक्तिपुरम कालोनी में भिंड का जो बैंककर्मी पॉजिटिव मिला है, उसकी बहन की शादी 29 जून की थी। बताया जा रहा है कि दोपहर से लेकर रात तक प्रीतिभोज आयोजित हुआ था। वहीं कोटा से बारात आई थीं। यह मामला चिंताजनक हो सकता है। स्वास्थ्य महकमें की भी नींद इस मामले से उड़ गई है।
बैंककर्मी के परिवार में 22 सदस्यों में से कुछ सदस्य बीमार होने की जानकारी सामने आ रही है। इस परिवार के सदस्य जहां शिवपुरी में बीमार बताए जा रहे हैं। वहीं कोटा में भी इस बात की जानकारी मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। पूरे जिले में कई अच्छे पदों पर परिवार के सदस्य मौजूद हैं, जो शादी में आए थे। इस ट्रेवल हिस्ट्री की जानकारी सामने आने के बाद स्वास्थ्य महकमें की नींद हराम हो गई है। वहीं इस बात पर भी सवाल खड़े हो गए हैं कि शादी में 50 लोगों की अनुमति के बावजूद कई लोग कैसे शामिल हुए और जिस इलाके में दिन से लेकर रात तक भोज आयोजित किया गया। उसे इलाके में वर्दीधारी क्या कर रहे थे। शहर में स्थानीय स्तर पर लगातार मरीज सामने आने से बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। लोग सैंपल बढ़ाने की मांग करने लगे हैं।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!