
शिवपुरी। न्यायालय उमेश भगवती प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट
शिवपुरी ने शनिवार को चोरी का आरोप सिद्ध होने पर चोर राजकुमार चंदेल को
दो साल का कठोर कारावास दिया है।
मीडिया प्रभारी
राजवीर सिंह यादव ने बताया कि 7 सितंबर 2019 को करीब 4 बजे पुरानी पुलिस
लाइन शिवपुरी के क्वाटर नंबर-36 में आरोपी राजकुमार ने चोरी की वारदात को
अंजाम दिया था, जबकि फरियादी क्वाटर में ताला लगाकार पीतांबरा मंदिर दर्शन
करने दतिया चला गया था। रात करीब 1.10 बजे घर लौटा तो ताला टूटा मिला।
घर
में रखे 60 हजार कीमत के सोने के जेवर और 11 हजार की नगदी गायब थे। इस
मामले में अभियोजन की ओर से पैरवी राजवीर सिंह यादव सहायक जिला लोक अभियोजन
अधिकारी जिला शिवपुरी ने की।






Be First to Comment